SBI SCO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, 5 अक्टूबर तक मौका

बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है | भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने Specialist Cadre Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत दी जाएगी | Wealth Management और Premier Banking से जुड़े Specialist Cadre Officer पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है | SBI SCO Recruitment 2026 में योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं | यह भर्ती Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/23 के तहत संविदा आधार पर की जा रही है।

यह भर्ती मुख्य रूप से अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है, इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को अपने पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, उम्र और कार्य अनुभव की शर्तें ध्यान से देखनी चाहिए।

SBI SCO Recruitment 2026: क्या है नया अपडेट?

SBI ने Specialist Cadre Officer भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दी है। यानी जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिला है।

इस भर्ती की खासबात यह है कि इसमें सामान्य बैंकिंग के शुरुआती स्तर के पदों के बजाय Wealth Management और Premier Banking से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए विभिन्न पद शामिल हैं। इसलिए इसे फ्रेशर उम्मीदवारों वाली सामान्य बैंक भर्ती समझकर आवेदन नहीं करना चाहिए। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग अनुभव और योग्यता निर्धारित है।

SBI SCO Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाState Bank of India
भर्ती का नामSBI Specialist Cadre Officer Recruitment 2026
Advertisement No.CRPD/SCO/2026-27/23
विभागWealth Management & Premier Banking
कुल पद207
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
भर्ती का आधारContract Basis
आवेदन शुरू4 सितंबर 2026
संशोधित अंतिम तारीख5 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियाShortlisting, Interview एवं CTC Negotiation
आधिकारिक वेबसाइट नोटिफिकेशन पीडीएफhttps://sbi.bank.in/web/careers/current-openings⁠

SBI SCO Recruitment 2026 Age Limit

SBI SCO Recruitment 2026 भर्ती में उम्र सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा लगभग 23 वर्ष से 50 वर्ष तक है। उम्र की गणना निर्धारित कटऑफ डेट के आधार पर की जाती है।

हालांकि उम्मीदवारों को अपने जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध रखना चाहिए | आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का लाभ SBI के भर्ती नियमों के अनुसार मिल सकता है।

और यहां पढ़ें-https://jobmahol.com/bpsc-teacher-bharti-2026/

SBI SCO Recruitment 2026 में कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता रखी गई है | उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होनी चाहिए। Investment Specialist और Investment Officer जैसे पदों के लिए संबंधित वित्तीय क्षेत्र में उच्च शैक्षणिक योग्यता अथवा निर्धारित प्रोफेशनल योग्यता की जरूरत हो सकती है।

इसके अलावा बैंक ने अलग-अलग पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी निर्धारित किया है। उदाहरण के लिए वरिष्ठ पदों पर अधिक वर्षों का अनुभव मांगा गया है, जबकि कुछ अन्य पदों के लिए अपेक्षाकृत कम अनुभव निर्धारित है।

SBI SCO Vacancy 2026: पदों का विवरण

पद का नामरिक्तियां
Zonal Head (Retail)01
Regional Head (RH)05
Relationship Manager – Team Lead24
Investment Specialist09
Investment Officer04
VP Wealth91
AVP Wealth73
कुल270

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

  • Zonal Head, Regional Head, RM–Team Lead: Graduation + संबंधित अनुभव।
  • Investment Specialist/Officer: संबंधित Finance/Commerce/Management आदि में निर्धारित योग्यता/Professional Qualification।
  • VP Wealth/AVP Wealth: Graduation + संबंधित Wealth Management/Banking अनुभव।
  • अनुभव:Banking, Finance, Wealth Management या Asset Management में अनुभव जरूरी है।आवेदन से पहले पदवार योग्यता और अनुभव notification में जरूर जांचें।

SBI SCO Recruitment 2026 Selection Process

SBI SCO Recruitment 2026 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सामान्य बैंकिंग परीक्षाओं की तरह केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं किया जाना है। भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से उम्मीदवारों की shortlisting और interview जैसी प्रक्रिया शामिल है।

सबसे पहले प्राप्त आवेदनों में से पात्र उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को‌ Personal, Telephonic या Video Interview के लिए बुलाया जा सकता है। इसके बाद पद और उम्मीदवार की प्रोफाइल के अनुसार CTC Negotiation की प्रक्रिया भी हो सकती है।

SBI SCO Recruitment 2026 Salary

SBI Specialist Cadre Officer भर्ती में मिलने वाला पारिश्रमिक पद और उम्मीदवार की योग्यता एवं अनुभव के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। Wealth Management से जुड़े वरिष्ठ पदों के लिए CTC आधारित remuneration का प्रावधान है।

क्योंकि अलग-अलग पदों पर CTC अलग हो सकती है और उम्मीदवार की professional profile के आधार पर negotiation भी हो सकती है, इसलिए उम्मीदवार को अपने संबंधित पद की official notification में दी गई remuneration details जरूर पढ़नी चाहिए।

और यह भी पढ़ें-https://jobmahol.com/btsc-recruitment-2026/

SBI SCO Recruitment 2026 Application Fee

SBI SCO Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उनके कैटगरी के आधार पर निर्धारित किया गया है | उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार UR, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹750 आवेदन शुल्क है, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा किया जाएगा | शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद या transaction details को सुरक्षित रखना चाहिए।

SBI SCO Recruitment 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र
  • Graduation की मार्कशीट/डिग्री
  • Post Graduation या Professional Qualification का प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • Experience Certificate
  • Category Certificate, यदि लागू हो
  • अपडेटेड Resume/Biodata
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि आधिकारिक notification में मांगा गया हो

SBI SCO Recruitment 2026 Apply Online कैसे करें?

  • SBI SCO Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वहां Current Openings सेक्शन में Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/23 वाली Specialist Cadre Officer भर्ती को खोजें।
  • इसके बाद Apply Online विकल्प पर क्लिक करके registration प्रक्रिया पूरी करें।
  • उम्मीदवार को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी सावधानी से भरनी होगी।
  • फॉर्म submit होने के बाद application number और confirmation page को सुरक्षित रखें।
  • किसी भी जानकारी में गलती होने पर अंतिम submission से पहले उसे ध्यान से जांचना बेहतर है।
External links

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

SBI SCO Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह चुने गए पद की सभी शर्तों को पूरा करता है। खासकर अनुभव संबंधी नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है क्योंकि यह भर्ती अनुभवी professionals के लिए अलग-अलग specialist roles लेकर आई है।

SBI SCO Recruitment 2026 FAQ

SBI SCO Recruitment 2026 की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की संशोधित अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। SBI की आधिकारिक Careers वेबसाइट पर भी यही तारीख दी गई है।

SBI SCO Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/23 के तहत कुल 207 Specialist Cadre Officer पद हैं।

SBI SCO Recruitment 2026 किस आधार पर होगी?

उम्मीदवारों की shortlisting के बाद interview और CTC negotiation की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। पद के अनुसार चयन प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है।

निष्कर्ष

SBI SCO Recruitment 2026 के तहत Wealth Management और Premier Banking में Specialist Cadre Officer के 207 पदों के लिए आवेदन का मौका है। खास बात यह है कि SBI ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दी है। जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित qualification और experience है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता जांच सकते हैं और आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए तैयार की गई है। भर्ती से जुड़ी पात्रता, पदों की संख्या, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अंतिम तारीख में किसी भी बदलाव के लिए SBI की आधिकारिक Careers वेबसाइट और संबंधित आधिकारिक notification को ही अंतिम और विश्वसनीय स्रोत मानें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *