परिचय
नमस्ते दोस्तों ! अगर आप भी रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो युवा के लिए RRB NTPC Recruitment 2026 बहुत ही महत्वपूर्ण भर्ती निकली है | इसमें कुल 5,165 पर भर्ती की जा रही है जिसमें ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट दोनों आवेदन कर सकते हैं ग्रेजुएट पदों के लिए 3,447 पदों पर भर्ती की जा रही है और 12वीं पास (अंडरग्रैजुएट) 1,688 पदों पर आवेदन किए जा रहा है |
हालांकि इस भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग तारीखों पर शुरू किया जाएगा | रेलवे की NTPC भर्ती हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का ध्यान आकर्षित करती है, क्योंकि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए गैर-तकनीकी पद शामिल होते हैं। इस ब्लॉक में हम आपको भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी देंगे |
RRB NTPC Recruitment 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 5,165 पद बताए गए हैं इस भर्ती में दो अलग-अलग श्रेणियां रखी गई है | Graduate level के लिए 3,447 पदों पर आवेदन किया जा रहा है , जबकि Undergraduate यानी 12वीं स्तर के लिए 1,688 पदों पर आवेदन किया जा रहा है | दोनों भर्तियां अलग-अलग CEN के तहत संचालित की जाएंगी। Graduate भर्ती CEN 06/2026 और Undergraduate भर्ती CEN 07/2026 के अंतर्गत है।
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित श्रेणी के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि पदवार योग्यता, आयु सीमा, मेडिकल मानक, परीक्षा से जुड़ी शर्तें और अन्य नियमों को आवेदन करने से पहले संबंधित विस्तृत CEN में जरूर जांचना चाहिए।
- Graduate Level – 3,477 पद: Graduation पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए Graduate Level के तहत 3,477 पद हैं। इसमें Goods Train Manager, Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor, Junior Accounts Assistant cum Typist जैसे पद शामिल हैं।
- Undergraduate Level – 1,688 पद :12वीं पास उम्मीदवारों के लिए Undergraduate Level में 1,688 पद बताए गए हैं। इसमें Commercial cum Ticket Clerk, Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk cum Typistऔर Trains Clerk जैसे पद शामिल हैं।
RRB NTPC 2026 Important Dates
RRB NTPC Recruitment 2026 में Graduate और Undergraduate दोनों के आवेदन अलग-अलग समय पर शुरू होंगे। Graduate Level के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। इस श्रेणी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रखी गई है।
वहीं Undergraduate Level के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की तारीख दी गई है। इस श्रेणी में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रखी गई है। उपलब्ध नोटिस के अनुसार ये तारीखें indicative हैं, इसलिए विस्तृत CEN जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम शेड्यूल की पुष्टि करनी चाहिए।
और यहां पढ़ें-https://jobmahol.com/mp-police-constable-recruitment-2026/
RRB NTPC Recruitment 2026: आयु सीमा
आयु सीमा पद और आधिकारिक CEN में निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।। उम्मीदवारों को अपनी आयु की पात्रता आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांचनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।
RRB NTPC 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में मुख्यरूप से दो शैक्षणिक की योग्यता स्तर पर बांटा गया | ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की योग्यता होना आवश्यक होगा। वहीं अंडरग्रैजुएट लेवल के निर्धारित पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं।
हालांकि केवल 12वीं या Graduation पास होना ही पर्याप्त नहीं माना जाना चाहिए। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक और अन्य पात्रता शर्तें हो सकती हैं। विस्तृत CEN में आयु सीमा, आयु में छूट, शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल स्टैंडर्ड और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी दी जाएगी।

RRB NTPC 2026 आवेदन कैसे करें?
- RRB NTPC Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाकर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपने दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के अनुसार ही विवरण भरना चाहिए। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- RRB से संबंधित आवेदन और भर्ती अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक रेलवे भर्ती वेबसाइट और निर्धारित आवेदन पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।
- उपलब्ध जानकारी में rrbapply.gov.in को आवेदन पोर्टल के रूप में बताया गया है।
- Official RRB Website:https://rrb.indianrailways.gov.in/
- Official Application Portal:https://www.rrbapply.gov.in/
RRB NTPC 2026 में चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
RRB NTPC Recruitment 2026 भर्ती में चयन प्रक्रिया पद और संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। सामान्य तौर पर NTPC भर्ती में Computer Based Test यानी CBT चरण महत्वपूर्ण होते हैं। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड या टाइपिंग टेस्ट की आवश्यकता भी हो सकती है।
इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को Document Verification और Medical Examination जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि 2026 भर्ती के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया विस्तृत CEN में स्पष्ट की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को पुराने नोटिफिकेशन की जानकारी को अंतिम नियम मानने से बचना चाहिए।
RRB NTPC परीक्षा की तैयारी कैसे शुरू करें?
- अभी से पढ़ाई की रणनीति बनाएं: परीक्षा की तारीख और विस्तृत पैटर्न की प्रतीक्षा करने के बजाय तैयारी शुरू कर दें।
- गणित पर ध्यान दें: प्रतिशत, अनुपात, औसत, लाभ-हानि, समय-दूरी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज और संख्या पद्धति जैसे टॉपिक्स का अभ्यास करें।
- रीजनिंग की तैयारी करें: कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज, दिशा, रक्त संबंध, वर्गीकरण और पहेली जैसे प्रश्नों को नियमित रूप से हल करें।
- सामान्य जागरूकता पढ़ें: राष्ट्रीय घटनाक्रम, रेलवे से संबंधित सामान्य जानकारी, इतिहास, भूगोल और विज्ञान जैसे विषयों पर ध्यान दें।
- पुराने प्रश्नपत्र हल करें: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से परीक्षा के प्रश्नों के स्तर और प्रकार को समझने में मदद मिलेगी।
- मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट देकर अपनी गति और प्रश्न हल करने की क्षमता को बेहतर करें।
- रिवीजन करते रहें: पढ़े हुए टॉपिक्स का नियमित रिवीजन करें, ताकि महत्वपूर्ण जानकारी लंबे समय तक याद रहे।
- नियमित पढ़ाई करें: रोजाना एक निश्चित समय पर पढ़ाई करने से तैयारी को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।
निष्कर्ष
RRB NTPC Recruitment 2026 के तहत Graduate और Undergraduate Level के कुल 5,165 पदों पर भर्ती की जानकारी सामने आई है। इसमें Graduate Level के 3,477 पद और Undergraduate Level के 1,688 पद शामिल हैं।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक CEN में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, पदवार आवश्यकताएं अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। भर्ती से जुड़ी अंतिम और प्रमाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक रेलवे नोटिफिकेशन को ही आधार मानें।
RRB NTPC Recruitment 2026 – FAQ
Q1. RRB NTPC Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
RRB NTPC Recruitment 2026 के तहत Graduate और Undergraduate Level को मिलाकर कुल 5,165 पद बताए गए हैं।
Q2. Graduate Level के लिए कितने पद हैं?
Graduate Level के तहत 3,477 पद शामिल हैं।
Q3. Undergraduate Level के लिए कितने पद हैं?
Undergraduate Level के तहत 1,688 पद हैं।
Q4. Graduate Level के आवेदन कब शुरू होंगे?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार Graduate Level के आवेदन 8 October 2026 से शुरू होने की संभावित तारीख बताई गई है।
Disclaimer: यह लेख उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। RRB NTPC Recruitment 2026 से संबंधित पदों, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, तारीखों और अन्य नियमों में आधिकारिक CEN जारी होने के बाद बदलाव संभव है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले Railway Recruitment Board की आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें और उसी को अंतिम एवं प्रमाणिक जानकारी मानें।