MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 सब इंजीनियर के 1700 पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, इस तारीख से भरें फॉर्म

MPESB Group-3 Recruitment 2026 में मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा मौका आया है | इस भर्ती में फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है जो भी उम्मीदवार किसी कारण वश आवेदन नहीं कर पाए थे या उनका पेमेंट रुक गया था तो आपके लिए बहुत बड़ा मौका लेकर आया है | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने Group-3 Sub Engineer और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया में संशोधन किया है।

इस भर्ती में कुल 1700 पदों पर आवेदन किया जा रहा है और इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2026 को दोबारा शुरू कर दिया गया है और अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं| हम आपको इस ब्लॉग मे भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी देंगे |

MPESB Sub Engineer Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1700 पदों पर भर्ती के जा रही है | इन पदों में Sub Engineer के अलावा अलग-अलग तकनीकी विभागों में उपलब्ध अन्य पद भी शामिल किए गए हैं। उपलब्ध नोटिफिकेशन के अनुसार कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 628, EWS के 146, SC के 246, ST के 254 और OBC के 426 पद शामिल किए गए हैं|

इस भर्ती विवरण के अनुसार इसमें Sub Engineer (उपयंत्री), Draftsman/Cartographer (मानचित्रकार), Laboratory Technician, Technical Assistant, Surveyor, Mineral Surveyor तथा अन्य समकक्ष पद शामिल हैं।

MPESB Recruitment 2026 आवेदन दोबारा कब शुरू होंगे?

MPESB Group-3 Recruitment 2026 में दोबारा आवेदन शुरू 13 अक्टूबर 2026 को कर दिया गया है। उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही आपको आवेदन सुधार करने का 28 अक्टूबर 2026 का मौका दिया जाएगा |

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या भुगतान और दस्तावेज अपलोड से जुड़ी समस्या हो सकती है।

और यहां पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2026: 108 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर अंतिम तिथि

MPESB Group-3 Recruitment 2026 की मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
भर्ती परीक्षाGroup-03 Combined Recruitment Test 2026
कुल पद1,700
प्रमुख पदSub Engineer, Draftsman, Laboratory Technician एवं अन्य समकक्ष पद
दोबारा आवेदन शुरू13 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख27 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तारीख28 अक्टूबर 2026
परीक्षादिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटMPESB Official Website

MPESB Sub Engineer Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

MPESB Group 3 Recruitment 2026 भर्ती में पद के अनुसार ITI, Diploma, Degree या संबंधित तकनीकी योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों के लिए Laboratory, Survey या Drafting जैसी योग्यता जरूरी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन से पहले अपने Post Code की Qualification आधिकारिक Rulebook में जरूर जांचें।

यदि आप विभाग द्वारा जारी की गई शैक्षणिक योग्यता और पदों की पूरी लिस्ट को आधिकारिक दस्तावेज में देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑफिशियल क्वालिफिकेशन पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं – MPESB Engineer Official Qualification PDF डाउनलोड करें

MPESB Group-3 Recruitment 2026 Age Limit

MPESB Group-3 Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना भर्ती की निर्धारित 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

MPESB Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सामान्य/अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए ₹500 और मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS तथा PwD उम्मीदवारों के लिए ₹250 परीक्षा शुल्क है। अन्य पोर्टल शुल्क लागू हो सकते हैं।

MPESB Group-3 Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

  • MPESB Group 3 Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य विषयों के साथ संबंधित Technical Subject से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा के बाद भर्ती नियमों के अनुसार Document Verification और Medical Examination जैसे चरण हो सकते हैं। अंतिम चयन संबंधित पद के नियमों के आधार पर किया जाएगा।

MPESB Sub Engineer Exam Pattern 2026

MPESB Group-3 Recruitment 2026 में परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसमें सामान्य विषयों और संबंधित Technical Subject से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य भाग में General Knowledge, General Hindi, General English, Mathematics, Logical Ability, General Science और Computer Knowledge जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित Technical Trade से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Technical पदों के उम्मीदवारों को अपने Diploma या संबंधित Technical Subject की अच्छी तैयारी करनी चाहिए।

MPESB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • MPESB Group 3 Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Group-03 Combined Recruitment Test 2026 का आवेदन लिंक खोलें।
  • इसके बाद MPESB Profile/Login के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू करें। व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, Category और अन्य विवरण भरें तथा आवश्यक फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • Final Submit करने से पहले पूरी जानकारी जांचकर आवेदन पत्र और Payment Receipt सुरक्षित रख लें।

Rulebook– MPESB Group-3 Recruitment 2026 Official Rulebook

MPESB Recruitment 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए सामान्य रूप से 10वीं की मार्कशीट, ITI/Diploma/Degree की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और Category Certificate जैसे दस्तावेजों की जरूरत हो सकती है।

MPESB Group-3 Recruitment 2026 की तैयारी कैसे करें?

MPESB Group-3 Recruitment 2026 की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और Syllabus के अनुसार पढ़ाई का टाइम टेबल बनाना चाहिए। General Knowledge, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान, Mathematics, Reasoning, Hindi, English, Computer और General Science के महत्वपूर्ण Topics का नियमित Revision करें।

पढ़ाई के साथ पिछले प्रश्नपत्र और Mock Test हल करें। इससे कमजोर Topics पहचानने, प्रश्न हल करने की Speed बढ़ाने और परीक्षा के दौरान समय को बेहतर तरीके से Manage करने में मदद मिलेगी।

MPESB Recruitment 2026 FAQ

MPESB Group-3 Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

MPESB Group-3 Recruitment 2026 के तहत Sub Engineer, Draftsman, Laboratory Technician और अन्य समकक्ष पदों सहित कुल 1,700 पद बताए गए हैं।

MPESB Group-3 का फॉर्म दोबारा कब शुरू होगा?

Group-3 Sub Engineer और अन्य समकक्ष पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2026 से दोबारा शुरू होगी।

MPESB Group-3 Recruitment की अंतिम तारीख क्या है?

उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन सुधार की सुविधा 28 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

निष्कर्ष

MPESB Group-3 Recruitment 2026 के तहत Group-3 Sub Engineer और अन्य समकक्ष पदों पर कुल 1,700 रिक्तियों के लिए आवेदन का एक और अवसर दिया जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगी, जबकि आवेदन सुधार की सुविधा 28 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

परीक्षा अब दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य नियमों को ध्यान से देखना चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दी गई है। भर्ती से संबंधित अंतिम और सही जानकारी के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट और Rulebook जरूर देखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *