WCDC Bihar Recruitment 2026 बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महिला एवं बाल विकास निगम (Women & Child Development Corporation), बिहार की ओर से नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत संविदा आधार पर राज्य परियोजना प्रबंधक, अकाउंटेंट और असिस्टेंट समेत कुल 7 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 02/2026 है। आधिकारिक करियर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
WCDC Bihar Recruitment 2026 का संक्षिप्त विवरण
| भर्ती संस्था | महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 |
| भर्ती वर्ष | 2026 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 1 अक्टूबर 2026 |
| अंतिम तिथि | 6 नवंबर 2026 |
| अंतिम समय | शाम 5:00 बजे |
| नौकरी का आधार | संविदा |
| आधिकारिक वेबसाइट | Official website |
WCDC Bihar Vacancy 2026 में कितने पद हैं?
| State Project Manager – Monitoring & Evaluation | 1 पद |
| State Project Manager – Communication & Documentation | 1 पद |
| Accountant | 1 पद |
| Assistant | 4 पद |
Assistant के चार पदों में विज्ञापन के अनुसार UR, UR महिला, EBC और EBC महिला श्रेणी की रिक्तियां शामिल हैं। कुल पदों और आरक्षण का विवरण आधिकारिक विज्ञापन में दिया गया है।
State Project Manager योग्यता
दोनों State Project Manager पदों के लिए संबंधित विषय में Degree/PG और 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है। मासिक मानदेय ₹60,362 है।
Accountant योग्यता
Accountant पद के लिए B.Com (Hons.) और 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है। Tally, Excel और Word की जानकारी होनी चाहिए। मानदेय ₹30,180 है।

WCDC Bihar Assistant Recruitment 2026 की योग्यता
Assistant के चार पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी Faculty से Graduate होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को Computer पर Hindi और English दोनों में Typing का ज्ञान होना चाहिए।
इस पद के लिए कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव मांगा गया है। यह अनुभव Government, Semi-Government या किसी प्रतिष्ठित Organization में होना चाहिए। उम्मीदवार को Government Procedures की जानकारी भी होनी चाहिए।
और यहां पढ़ें- MPESB Group 3 Recruitment 2026 में 1,700 पदों पर आवेदन का यह मौका
WCDC Bihar Recruitment 2026 Age Limit
WCDC Bihar Recruitment 2026 में आयु सीमा की गणना विज्ञापन जारी होने की तारीख के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग रखी गई है।अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों की अधिकतम 40 वर्ष है।
पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं SC और ST के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।
WCDC Bihar Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क
इस भर्ती मे लिए आवेदन शुल्क ₹0 रखा गया है। यानी इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन फीस नहीं ली जाएगी। उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
WCDC Bihar Recruitment 2026 Selection Process
WCDC Bihar Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, अतिरिक्त योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के लिए अधिकतम 50 अंक, अतिरिक्त उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक और निर्धारित अनुभव के लिए अधिकतम 25 अंक दिए जाएंगे।
इसके अलावा Interview के लिए 15 अंक निर्धारित हैं। इस तरह चयन प्रक्रिया में कुल 100 अंकों का आधार रखा गया है। रिक्तियों की संख्या के कम से कम पांच गुना उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। आवश्यकता के अनुसार लिखित परीक्षा, काउंसलिंग या इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है।
WCDC Bihar Recruitment 2026 में आवेदन कब से शुरू हुआ?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं।इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म जमा करना बेहतर रहेगा।
WCDC Bihar Online Form 2026 कैसे भरें?
- WCDC Bihar का आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Advertisement No. 02/2026 को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
- सबसे पहले Registration करें। इसके बाद Personal Details, Educational Qualification और Experience से संबंधित जानकारी भरें।
- इसके बाद Photograph, Signature और जरूरी Documents अपलोड करके आवेदन को Submit करें।
- Final Submission से पहले पूरी जानकारी ध्यान से जांच लें।
- पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार Photograph की फाइल 50 KB से कम और Signature की फाइल 20 KB से कम होनी चाहिए।
- अन्य Documents की फाइल 200 KB से कम बताई गई है।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए Laptop या Desktop का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा, क्योंकि पोर्टल पर मोबाइल compatibility से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।
- अधिकारी वेबसाइट– Official Website
WCDC Bihar Recruitment 2026 FAQs
WCDC Bihar Recruitment 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 7 पद हैं। इनमें State Project Manager के 2, Accountant का 1 और Assistant के 4 पद शामिल हैं।
WCDC Bihar Recruitment 2026 के आवेदन कब शुरू हुए?
ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए हैं।
WCDC Bihar Recruitment 2026 की अंतिम तारीख क्या है?
उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
WCDC Bihar Assistant पद के लिए योग्यता क्या है?
Assistant पद के लिए Graduation के साथ Hindi और English Computer Typing का ज्ञान तथा कम से कम 3 वर्ष का संबंधित अनुभव मांगा गया है।
निष्कर्ष
WCDC Bihar Recruitment 2026 में State Project Manager, Accountant और Assistant के कुल 7 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की पात्रता जरूर जांच लें। Final Submit करने से पहले आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को भी अच्छी तरह चेक कर लें।
Disclaimer: यह जानकारी WCDC Bihar के आधिकारिक विज्ञापन और पोर्टल के आधार पर दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। भर्ती से संबंधित अंतिम निर्णय WCDC Bihar का होगा।