क्या आपका भी बचपन से सपना है कि भारतीय सेना में ऑफिसर बनकर देश की सेवा करे | तो आपके लिए Indian Army TES 57th Recruitment 2026 की नोटिस जारी कर दिया गया है जो भी युवा इच्छुक हो वह आवेदन कर सकते हैं और खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास वाले युवक बिना किसी लंबी चौड़ी लिखित परीक्षा लिखित के सीधे आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का बहुत ही शानदार अवसर हैं | इस भर्ती में 90 पदो पर आवेदन किया जाएगा |
उपर्युक्त नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन शुरू 14 अक्टूबर 2026 को किया गया है और युवा आवेदन 12 नवंबर 2026 तक कर सकते है | आइए इस पोस्ट को और आसान भाषा में समझते हैं |
Indian Army TES 57 Recruitment 2026 के आधार पर शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से Physics, Chemistry, और Mathematics (PCM) विषयों के साथ काम से कम 60% नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है | तभी आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अन्यथा रिजेक्ट कर दिया जाएगा | 12वीं पास होने के साथ -साथ आपको JEE Main 2026 की परीक्षा में बैठा होना भी अनिवार्य है, क्योंकि इसी के स्कोर पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आयु सीमा कितनी होनी चाहिए ?
Indian Army TES 57 Recruitment 2026 में आवेदन करने क लिए युवाओं की आयु सीमा के अनुसार उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा | युवाओं की न्यूनतम 16½ वर्ष से और अधिकतम आयु 19½ वर्ष होना चाहिए | अगर आप भी इस बार 12वीं पास किए हैं तो आवेदन कर सकते हैं |
Indian Army TES 57th Recruitment 2026 में महत्वपूर्ण डेट
भारतीय सेना में ऑफिसर (Officer) बनने वाले युवाओं के लिए आवेदन की शुरू होने की डेट 14 अक्टूबर 2026 को नोटिफिकेशन में जारी कर दिया गया है और अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 जारी कर दिया गया है | जो भी युवा इच्छुक हो वह अंतिम तिथि का इंतजार ना करें तुरंत आवेदन करें |

आवेदन शुल्क
यह भर्ती की खास बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए कोई भी पैसे नहीं लग रहे हैं आप फ्री में आवेदन कर सकते हैं चाहे वे General ,OBC , EWS SC ,ST इस कैटेगरी की हो फिर भी निशुल्क आवेदन रखा गया है | इसलिए आप इस फॉर्म को फ्री में भर सकते हैं तो जल्दी से जाकर आवेदन करें |
और यहां पढ़ें- NICL AO Notification 2026: 321 पदों पर भर्ती, आवेदन 8 अक्टूबर से
Indian Army TES 57th Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?
Indian Army TES 57th Recruitment 2026 में कई युवाको लगता होगा कि सेना में अफसर बनने के लिए कोई कठिन लिखित परीक्षा देनी होगी, लेकिन TES 57 एंट्री में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है | इसकी चयन प्रक्रिया बहुत ही सीधी और पारदर्शी है, जो इन 4 चरणों में पूरी होती है
- शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): सबसे पहले आपके 12वीं के PCM नंबरों (कम से कम 60%) और JEE Main 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिनकी रैंक अच्छी होगी, उन्हें सीधे अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
- एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview): शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को सेना के चयन केंद्रों (जैसे इलाहाबाद, भोपाल, बेंगलुरु या जालंधर) पर 5 दिनों के SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह इस भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण चरण है।
- मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): 3. जो उम्मीदवार SSB इंटरव्यू पास कर लेते हैं, उनका पूरी तरह से मिलिट्री मेडिकल बोर्ड द्वारा कड़ा शारीरिक और मानसिक टेस्ट किया जाता है।
- फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List): मेडिकल रूप से फिट पाए गए उम्मीदवारों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में आता है, उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है और ट्रेनिंग पूरी होते ही वे लेफ्टिनेंट(Lieutenant) बन जाते हैं।
Indian Army TES 57th Recruitment 2026 की तैयारी कैसे करें?
जैसा कि आप सभी को पता है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है बस इसमें 5 दिनों का SSB इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट पास करना होता है | तैयारी इस प्रकार करें-
- इंटरव्यू के लिए अंग्रेजी समझना और बोलना जरूरी है। रोज अंग्रेजी अखबार पढ़ें और शीशे के सामने बोलने की प्रैक्टिस करें।
- देश-दुनिया में क्या चल रहा है और भारतीय सेना में क्या नया हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी रखें।
- रोज सुबह दौड़ने (Running) जाएं। पुश-अप्स और चिन-अप्स करें ताकि आप वहां के फिजिकल टास्क आसानी से पास कर सकें |
- हमेशा सच बोलें, मिलजुलकर काम करें और अपनी सोच को पॉजिटिव (सकारात्मक) रखें।
और यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2026: 641 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक मौका
SSB इंटरव्यू के लिए बेस्ट बुक्स (Best Books for Preparation)
अगर आप इस भर्ती को पहले ही प्रयास में पास करना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाई गई इन टॉप 4 किताबों से तैयारी शुरू करें-
- Let’s Crack SSB Interview (लेखक: SSBCrack) : इसमें 5 दिनों के इंटरव्यू की पूरी प्रोसेस बहुत आसान शब्दों में समझाई गई है।
- SSB Interview: The Complete Guide (लेखक: Dr. N.K. Natarajan) : साइकोलॉजिकल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू की तैयारी के लिए यह सबसे बेस्ट प्रैक्टिकल बुक है।
- SSB OIR & PPDT: Complete Guide to Screening (पब्लिकेशन: Arihant Experts) : पहले दिन के स्क्रीनिंग टेस्ट (OIR और PPDT) को पास करने के लिए इसमें बेहतरीन प्रैक्टिस सेट्स हैं।
- Breaking the Code of SSB Psychological Tests (लेखक: A.K. Vidyarthi) : मन के विचारों को परखने वाले टेस्ट (TAT, WAT, SRT) में सही और नेचुरल जवाब लिखना सिखाती है।
आवश्यक दस्तावेज
Indian Army TES 57th Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए युवाओं के अपने दस्तावेज तैयार रखना होंगे तभी आवेदन कर सकते हैं जैसे – 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट,12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट,JEE Main 2026 का स्कोरकार्ड,पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर इन सभी को तैयार रखें |
आवेदन कैसे करें?
जैसे कि 14 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू होने वाला है तो आप इस प्रकार से आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट Indian Army Official Website पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Officers Entry Apply/Login’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ‘Registration’ पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरें।
- इसके बाद लॉगिन करके TES 57 का एप्लिकेशन फॉर्म ध्यान से भरें और अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
अगर आप 12वीं पास हैं और आपका सपना भारतीय सेना में एक सम्मानित अधिकारी बनने का है, तो Indian Army TES 57th Recruitment 2026 आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका है। बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे लेफ्टिनेंट बनने का यह अवसर हाथ से न जाने दें। 14 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू हो रहे हैं, इसलिए समय रहते अपने सभी दस्तावेज तैयार कर लें और आज से ही अपनी तैयारी में जुट जाएं।
FAQ
Q1. क्या इंडियन आर्मी TES 57 में भर्ती होने के लिए कोई लिखित एग्जाम देना पड़ता है?
Ans: नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन सीधे 12वीं के PCM नंबरों और JEE Main स्कोर के आधार पर SSB इंटरव्यू के लिए होता है।
Q2. क्या इसमें लड़कियां (Female Candidates) आवेदन कर सकती हैं?
Ans: नहीं, यह भर्ती केवल अविवाहित पुरुष (Unmarried Male) उम्मीदवारों के लिए है।
डिस्क्लेमर- जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। आवेदन करने से पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।