मध्य प्रदेश में पुलिस ड्राइवर की सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है | MP Police Constable Driver Bharti 2026 में कुल 1000 पदों पर भर्ती किया जा रहा है जो भी युवा इच्छुक और योग्य हो वे 15 अक्टूबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं |
आपको बता दे कि इस बार मध्य प्रदेश पुलिस ने ड्राइवर के पदों बहुत ही समय बाद इतनी बड़ी वैकेंसी निकाली है | इसलिए इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली युवाओं की संख्या अधिक होगी | अगर आप भारी या हल्के वाहन (HMV/LMV) चलाने का लाइसेंस रखते हैं , तो यह नौकरी आपके करियर के क्षेत्र में एक नहीं रफ्तार बन सकती है इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें |
MP Police Constable Driver Bharti 2026: इन पदों पर होगी बंपर भर्ती
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके लिए अलग-अलग पदों का ऑप्शन दिया जाएगा | इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल पदों में कुल 1000 पदों पर भर्ती किया जा रहा है जिसमें से 800 पद कांस्टेबल ड्राइवर (District Police Force – जिला पुलिस बल) आरक्षित के लिए रखें गये है जबकि 200 पद कांस्टेबल ड्राइवर (Special Forces – विशेष सशस्त्र बल) के अंतर्गत आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं |
MP Police Constable Driver Bharti 2026 में शैक्षणिक योग्यता
MP Police Constable Driver Bharti 2026 में शामिल होने वाले युवाओं के लिए सबसे पहले उनके पास दो योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है उसके बिना कोई भी युवा आवेदन नहीं कर सकते हैं | सबसे पहले उनको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास होना जरूरी है उसके बाद 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है | इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण है युवा आवेदन करने से पहले उनके पास हल्का मोटर वाहन (LMV) या भारी मोटर वाहन (HMV) चलने का एक वैध (Valid) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के आपकी शैक्षणिक योग्यता स्वीकार नहीं किया जाएगा |
और यहां पढ़ें- 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! Indian Army में Officer बनने का मौका, आवेदन 14 अक्टूबर से
MP Police Driver Bharti 2026: आयु सीमा (Age Limit)
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एक निश्चित आयु सीमा तय की है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए युवाओं का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखा गया है | इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित श्रेणियों (जैसे जैसे OBC, SC, ST) के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिससे वे अधिकतम 38 वर्ष की आयु तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसलिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म सबमिट करें |
MP Police Constable Driver Bharti 2026 : जानें कैसे होगा चयन?
MP Police Constable Driver Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए युवाओं के उनके चयन प्रक्रिया के बारे में हम आपको विस्तार से समझेंगे |
- लिखित परीक्षा (Written Exam): युवाओं को पहले एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) पास करना होगा | इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और विज्ञान जैसे वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछा जाएगा | अगर आप मेरिट लिस्ट में जगह बनाना चाहते हैं तो आपको इस परीक्षा में पास होना होगा |
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST): अगर आप लिखित परीक्षा में पास हो गए तो आपको शारीरिक मापदंड (जैसे लंबाई और सीना) और शारीरिक रनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा | यह चरण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति (Qualifying Nature) का होता है, यानी इसे पास करना जरूरी है, लेकिन इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते।
- ड्राइविंग ट्रेड टेस्ट (Driving Trade Test): इसमें उम्मीदवारों से हल्के या भारी वाहन चलवाकर उनके ड्राइविंग कौशल, ट्रैफिक नियमों और वाहन की बुनियादी तकनीकी समझ का परीक्षण किया जाएगा। इस टेस्ट में मिलने वाले अंक फाइनल सिलेक्शन में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
- दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण (DV & Medical Exam): सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले युवाओं को अंतिम चरण में अपने मूल दस्तावेजों की जांच (Document Verification) करानी होगी। इसके तुरंत बाद पुलिस विभाग के तय मानकों के अनुसार एक मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें पूर्ण रूप से स्वस्थ पाए जाने के बाद ही उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।
MP Police Driver Bharti 2026: आवेदन शुल्क
MP Police Constable Driver Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए युवाओं को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है | सामान्य (General) और अन्य राज्यों के उम्मीदवार के लिए 500 रुपए रखा गया है ,और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST, EWS) वाले युवाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है | जबकि आवेदन शुल्कों को ऑनलाइन के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा ,इसलिए युवा आवेदन करने से पहले अपने क्रांतिकारी को जांच ले |

और यह भी पढ़ें- NICL AO Notification 2026: 321 पदों पर भर्ती, आवेदन 8 अक्टूबर से
आवश्यक दस्तावेज
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको अपने दस्तावेज पहले तैयार रखना होगा फिर जाकर आवेदन कर सकते हैं | युवाओं के पास 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, और हाल ही का फोटो व सिग्नेचर, ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) ,जाति प्रमाणपत्र इन सभी दस्तावेजों के बिना आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं इसलिए जल्द से जल्द इन दस्तावेजों को तैयार कर लें |
MP Police Constable Driver Bharti 2026 में तैयारी कैसे करें और बेस्ट बुक्स
- कम्प्लीट गाइड: सबसे पहले आपको सिलेबस पूरा करने के लिए Examcart (अग्रवाल एग्जामकार्ट) या महावीर पब्लिकेशन की कम्प्लीट स्टडी गाइड से शुरुआत करें।
- सामान्य ज्ञान (GK & MP GK): अगर आप राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान के लिए बुक ढूंढ रहे हैं तो बेस्टबुक ल्यूसेंट (Lucent’s GK) और मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के लिए महावीर एमपी जीके की किताब बेस्ट है।
- गणित और रीजनिंग: इस सब्जेक्ट को मजबूत करने के लिए आपको डॉ. आर.एस. अग्रवाल की किताबों से सवालों को हल करें।
- प्रैक्टिस और PYQs: टाइम मैनेजमेंट सुधारने के लिए सिलेबस खत्म होते ही Examcart के 15 प्रैक्टिस सेट्स और पिछले सालों के सॉल्व्ड पेपर्स रोजाना लगाएं।
- ड्राइविंग टेस्ट: लिखित परीक्षा के साथ-साथ आपको को वाहन चलाने का भी प्रयास करना होगा |
MP Police Constable Driver 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी इस में 15 अक्टूबर2026 आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस स्टेप को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले युवाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- युवा प्रोफाइलिंग’ पर क्लिक करके प्रोफाइल आईडी बनाएं।
- प्रोफाइल आईडी से लॉगिन करके MP Police Driver फॉर्म चुनें।
- उसके बाद आपको फार्म में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़कर तब उसके बाद आवेदन सबमिट करें |
- फोटो, साइन, मार्कशीट और ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड करें।
- फिर उसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार अपना ऑनलाइन फीस सबमिट करें |
- फार्म जमा होने के बाद अपना प्रिंट आउट निकाल कर रखें भविष्य के लिए सेफ रहता है |
- आधिकारिक वेबसाइट- MPESB Official Website
- MP Police Constable Driver Recruitment 2026 Notification PDF– MPESB Official Website – MP Police Driver Recruitment 2026
निष्कर्ष
MP Police Constable Driver Bharti 2026 में अगर आप मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर में भर्ती लेना चाहते है ,और देश की सेवा करना चाहते हैं तो यह बहुत ही खास मौका है | इसमें कुल 1000 पदों पर भर्ती किया जा रहा है और इसमें आवेदन करने के लिए 15 अक्टूबर 2026 से लेकर 29 अक्टूबर2026 तक आवेदन कर सकते हैं| इसलिए जो भी युवा इच्छुक हो और योग्य हो वह आवेदन कर सकते हैं | हालांकि हमारा सुझाव है कि आवेदन करने से पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
Q2. इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी?
Ans: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कुल 1000 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें जिला पुलिस बल के 800 पद और विशेष सशस्त्र बल के 200 पद शामिल हैं।
Disclaimer- दोस्तों, हमने इस पोस्ट में आपको बिल्कुल सही और सटीक जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। फिर भी, फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो, इसलिए एक बार एमपीईएसबी (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी जरूर चेक कर लें ताकि आपकी तैयारी 100% पक्की रहे!