परिचय
अगर आप सरकारी नौकरी में नर्सिंग की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है | ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो भी उम्मीदवार योग्य या इच्छुक हो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं | इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न देशों और संस्थाओं में भाग लेने वाले अस्पतालों नर्सिंग पदों पर भर्ती की जाएगी |
यह एक राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा है जिसका आयोजन AIIMS नई दिल्ली द्वारा किया जाता है | इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन विभिन्न AIIMS संस्थाओं नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए किया जाता है |
पात्रता
AIIMS NORCET 11 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है|आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास शैक्षणिक योग्यता की जानकारी कितनी है |
शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होना चाहिए | B.Sc. (Hons.) Nursing / B.Sc. Nursing की डिग्री तथा State Nursing Council या Indian Nursing Council में Nurse & Midwife के रूप में पंजीकरण। और Post Basic B.s.c Nursing की डिग्री Nursing Council में पंजीकरण |
अथवा GNM (General Nursing and Midwifery) डिप्लोमा के साथ State/Indian Nursing Council में पंजीकरण तथा कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
AIIMS NORCET 11 Age Limit
AIIMS NORCET Age Limit 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 38 वर्ष होना चाहिए | नोटिफिकेशन के अनुसार यह आयु गणना जारी किया गया है जिसमें उम्मीदवार अपने आय के अकॉर्डिंग आवेदन कर सकते हैं | आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें छूट दी जाएगी |
(ST/SC) के वर्गों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी और (OBC) वालों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी ,(PwBD) इन अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी तो सभी विद्यार्थी अपने नियम के अनुसार आवेदन कर सकते हैं |
AIIMS NORCET 11 Application Fee
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को General / OBC वालों को ₹3,000 का भुगतान करना होगा | SC / ST / EWS वालों को ₹2,400 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं | (PwBD)आरक्षित वर्गों वालों को छूट दी जाएगी |
आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर उनका आवेदन करना होता है जैसे- 10/12 वीं कक्षा की मार्कशीट , आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, हस्ताक्षर की स्कैन इन सभी दस्तावेजों के आधार पर आप आवेदन कर सकते हैं |
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Selection Process
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट, पात्रता और संबंधित AIIMS/भाग लेने वाले संस्थानों की उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा।
- Stage-I (Preliminary CBT-पहले चरण में सभी अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
- Stage-II (Main CBT)-Stage-I में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन और भर्ती नियमों के अनुसार तैयार की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन-मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्र, नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी।
- मेडिकल परीक्षण-दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। मेडिकल रूप से फिट पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में आगे शामिल किया जाएगा।
और यहां पढ़ें-https://jobmahol.com/rrb-je-exam-date-2026/
AIIMS NORCET 11 Exam Pattern
यह परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा जिसमें (MCQ) पूछे जाएंगे | प्रत्येक प्रश्न का केवल एक सही उत्तर होगा। परीक्षा का स्तर नर्सिंग विषय एवं सामान्य योग्यता पर आधारित रहेगा। Stage-II Exam Pattern-परीक्षा में नर्सिंग विषय से संबंधित विस्तृत प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है |
AIIMS NORCET 11 Salary
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति Nursing Officer के पद पर की जाएगी। इस पद के लिए 7वें वेतन आयोग के Pay Level-7 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक मूल वेतन लगभग ₹44,900 प्रति माह से शुरू होता है। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मेडिकल सुविधाएं, पेंशन तथा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। कुल मासिक वेतन पोस्टिंग स्थान और भत्तों के अनुसार अधिक हो सकता है।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Online Apply Process
Nursing Officer Online Form 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना होगा
- सबसे पहले वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं-https://aiimsexams.ac.in
- यदि अपने उम्मीदवार हो तो New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID और Password की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और Final Submit बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
AIIMS NORCET 11 Important Dates
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत Stage-I (प्रारंभिक) परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि Stage-II (मुख्य) परीक्षा 30 सितंबर 2026 को होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
(FAQ)
AIIMS NORCET 11 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
B.Sc. Nursing, Post Basic B.Sc. Nursing या GNM (निर्धारित अनुभव सहित) वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा क्या है?
सामान्यतः अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन Stage-I CBT, Stage-II CBT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
निष्कर्ष
यदि आप AIIMS में Nursing Officer के पद पर सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, पात्रता की जांच करें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा करें। सही तैयारी और नियमित अभ्यास के साथ आप इस प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Disclaimer– यह वैकेंसी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार तैयार किया गया है | हमारा उद्देश्य केवल पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। भर्ती से संबंधित तिथियों, पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा कार्यक्रम या अन्य नियमों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन AIIMS द्वारा किया जा सकता है।