परिचय
ISRO Recruitment 2026 के लिए Scientist/Engineer ‘SC पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है | जो भी युवा सरकारी नौकरी कर रहे हैं यह उनके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है | इंजीनियर की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए और ISRO में नौकरी नहीं प्राप्त किए हो तो यह वैकेंसी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है | बल्कि उनको अंतरिक्ष कार्यक्रमों में योगदान का अवसर भी मिलेगा | बस यही कारण है कि हर साल लाखों युवा इस वैकेंसी का इंतजार करते हैं|
इस भर्ती के तहत योग्य अभ्यर्थियों को लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 को शुरू कर दिया गया है और अंतिम आवेदन तिथि 17 अगस्त 2026 तक रखी गई है , जो भी युवा आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं |
ISRO Recruitment 2026 Notification
ISRO के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस पर आवेदन करने के लिए युवाओं को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन चल रहा है| तो जिस भी युवा को आवेदन करना है वह आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले जरूर पढ़ लें | यह भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के योग्य अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
ISRO देश का प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान है, जहां चयनित उम्मीदवारों को आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलता है। इसलिए यह भर्ती इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ISRO Recruitment 2026 Important Dates
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 28 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2026 |
ISRO Recruitment 2026 Vacancy Details
ISRO Recruitment 2026 में नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी | इंजीनियर विभिन्न पदों के उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि युवा को आवेदन करने में आसानी हो | प्रत्येक शाखा के लिए पदों की संख्या अलग-अलग नोटिफिकेशन के अनुसार दिया गया है | उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ही आवेदन करेंगे |
- Electronics Engineering
- Mechanical Engineering
- Computer Science Engineering
ISRO Recruitment 2026 Educational Qualification
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में BE या B.Tech की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार के अंक भी निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के अनुसार होने चाहिए।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे संबंधित पद की सभी शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हैं।
ISRO Recruitment 2026 Age Limit
ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग (UR) के अभ्यर्थियों की आयु 28 वर्ष अधिकतम वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। OBC (NCL), SC, ST, PwBD तथा Ex-Servicemen श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य करें।
और यहां पढ़ें-https://jobmahol.com/nfr-apprentice-2026-6777-posts/
ISRO Recruitment 2026 Application Fee
ISRO Recruitment 2026 मैं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान करना अनिवार्य है | अनारक्षित वर्गों की उम्मीदवार के लिए 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं | इसके अलावा महिला, एसएससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्गों कि उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा छूट दी जाएगी |
ISRO Recruitment 2026 Salary
ISRO में Scientist/Engineer ‘SC’ पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level-10 Pay Matrix के अनुसार वेतन दिया जाएगा। शुरुआती Basic Pay ₹56,100 माह होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी लाभ भी दिए जाएगा जैसे –महंगाई भत्ता (DA),मकान किराया भत्ता (HRA),यात्रा भत्ता (TA),मेडिकल सुविधाएं,लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC),राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS),प्रमोशन एवं करियर ग्रोथ के अवसर भी प्रदान किया जाएगा |

ISRO Recruitment 2026 Selection Process
ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले सभी ऑनलाइन आवेदन की जांच की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा या शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इंटरव्यू में उम्मीदवार के तकनीकी ज्ञान, विषय की समझ, समस्या समाधान क्षमता तथा संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
ISRO Recruitment 2026 Required Documents
ISRO Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने सारे डॉक्यूमेंट को तैयार रखना होंगे तब जाकर वह आवेदन कर सकेंगे जैसे-10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, आधारकार्ड,BE/B.Tech की डिग्री एवं मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इन सब को तैयार रखना होगा तभी जाकर आप आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन के माध्यम से |
How to Apply Online for ISRO Recruitment 2026
ISRO Apply Online 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर Careers सेक्शन खोलें। वहां Scientist/Engineer ‘SC’ Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और Apply Online विकल्प चुनें। यदि आप पहली बार आवेदन कररहे हैं तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें | रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं |
- फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं संपर्क संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र को एक बार अच्छी तरह जांच लें और Final Submit बटन पर क्लिक करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र की एक प्रिंट कॉपी या PDF सुरक्षित रख लें।
अधिकारी वेबसाइट –https://www.isro.gov.in
निष्कर्ष
ISRO Recruitment 2026 इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। यदि आप आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
इस लेख में हमने भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी साझा की है। नई अपडेट मिलने पर इस लेख को भी समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।
(FAQS)
Q1. ISRO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उत्तर:ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर:उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Q3. आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर:आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
Disclaimer:यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ISRO द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अवश्य जांच लें। नियमों में किसी भी प्रकार के परिवर्तन होने पर अंतिम निर्णय ISRO का होगा।